फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

Lohardaga News: घर में सो रही बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौ’त

Lohardga: लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के चिताकोनी गांव में शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 60 वर्षीय भिनसारी उरांव, जो स्वर्गीय जीतू उरांव की पत्नी थीं, को घर में सोते वक्त सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार, रात करीब

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Lohardga: लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के चिताकोनी गांव में शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 60 वर्षीय भिनसारी उरांव, जो स्वर्गीय जीतू उरांव की पत्नी थीं, को घर में सोते वक्त सांप ने काट लिया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे एक विषैला सांप कमरे में घुस गया और सो रही महिला को डस लिया। डसने के कुछ ही मिनटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर तुरंत उन्हें कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों ने घरों के आसपास झाड़ियों की सफाई और सावधानी बरतने की अपील की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram