फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा पुलिस को मिली 14 नई बोलेरो, गश्ती व्यवस्था होगी मजबूत

अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए कोडरमा जिले की पुलिस को 14 नई बोलेरो वाहन मिले हैं। शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा: अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए कोडरमा जिले की पुलिस को 14 नई बोलेरो वाहन मिले हैं। शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

सभी नई बोलेरो में पुलिस स्टीकर, सायरन, पुलिस बत्ती और पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम लगाया गया है। इससे पुलिस की गश्ती और आपात स्थिति में कार्रवाई को तेज करने में मदद मिलेगी।

अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि नए वाहनों से जिले में गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकेगा। किसी घटना या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।

उन्होंने बताया कि त्योहारों, विशेष अभियानों और आकस्मिक परिस्थितियों में भी इन वाहनों का इस्तेमाल पुलिस बल की त्वरित तैनाती के लिए किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने नए वाहन उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार का आभार जताया। इन वाहनों के मिलने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती और त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram