Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की खास तैयारियां, जानिए प्रशासन की पूरी योजना
#Trending

मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की खास तैयारियां, जानिए प्रशासन की पूरी योजना

By Muzaffar HussainJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त-सह-ज़िला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त सभागार में हुई इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह का सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग समय पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें।

उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 को मैदान के दाईं और बाईं ओर आगन्तुकों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल, गैलरी और कुर्सियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही मैदान का समतलीकरण, बैरिकेटिंग और मंच के लिए टॉवर व साउंड बॉक्स की व्यवस्था पर भी जोर दिया।

जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने और मुख्य मंच सहित आमंत्रित अतिथियों की बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया। विद्युत आपूर्ति को लेकर कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल को साउंडप्रूफ जेनरेटर और अन्य बिजली व्यवस्था की अंतिम तैयारियां करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा, पेयजल आपूर्ति, वीआईपी टॉयलेट, परेड पूर्वाभ्यास में शामिल कैडेटों के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था का जिम्मा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दिया गया। उपायुक्त ने मोरहाबादी की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत, सफाई, चिकित्सा शिविर और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी की जाएं ताकि 15 अगस्त को भव्य और सुरक्षित तरीके से झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
15 अगस्त समारोह रांची 15th August Celebration Ranchi Morhabadi Ground Flag Hoisting Ranchi Deputy Commissioner Instructions Ranchi district administration meeting Ranchi Independence Day Preparation मोरहाबादी मैदान झंडोत्तोलन रांची उपायुक्त निर्देश रांची जिला प्रशासन बैठक रांची स्वतंत्रता दिवस तैयारी
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.