फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में नया खुलासा.. जानें

Jaipur : एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में नया मोड़ आ गया है। पेपर राजस्थान के साथ ही हरियाणा गैंग के पास भी पहुंचा था। हरियाणा की गैंग ने लाखों रुपए लेकर पेपर अभ्यार्थियों को बेचा था। गिरफ्तार आरोपी ट्रेनी एसआई से पूछताछ में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jaipur : एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में नया मोड़ आ गया है। पेपर राजस्थान के साथ ही हरियाणा गैंग के पास भी पहुंचा था। हरियाणा की गैंग ने लाखों रुपए लेकर पेपर अभ्यार्थियों को बेचा था। गिरफ्तार आरोपी ट्रेनी एसआई से पूछताछ में हरियाणा गैंग के पास पेपर पहुंचने का खुलासा हुआ है।

एसओजी लगा रही पता आखिर पेपर लीक किसने किया

एडीजी ने बताया कि तीन ट्रेनी एसआई ने हरियाणा की गैंग से 40 लाख और 20-20 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। इनमें अलवर के कोलिला निवासी रेणू कुमारी चौहान, झुंझुनूं के नूनिया गोठड़ा निवासी मोनिका जाट, श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ स्थित हरदास का बाग निवासी सुरजीत सिंह यादव व अलवर के राजदोकी निवासी नीरज कुमार यादव शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी मोनिका ने बताया कि एक परिचित से 40 लाख रुपए देकर हरियाणा गैंग से पेपर खरीदा था। रेणु, सुरजीत और नीरज ने भी 20-20 लाख रुपए देकर एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर खरीदा था। एसओजी अब यह जांच कर रही है कि पेपर लीक में यूनिक भांभू का हाथ है या हरियाणा की गैंग ने खुद इसे लीक किया है।

आरोपी रेणू कुमारी 2006 बैच की कॉन्स्टेबल है। जो जयपुर कमिश्नरेट में पदस्थ थी। एसआई भर्ती 2021 में रेणु का अजमेर के सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा सेंटर आया था। एसओजी की टीम हरियाणा सहित विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि गैंग ने कहां-कहां और किस-किसको पेपर बेचे हैं। एसओजी ने गिरफ्तार चारों ट्रेनी एसआई को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 17 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया गया है। इन आरोपियों से और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

इस खबर को भी पढ़ें : उमर अब्दुल्ला की दूसरी CM पारी, विधायक दल का नेता चुना

इस खबर को भी पढ़ें : गैंगस्टर अबू सलेम से जेल में मिलने आए विदेशी सहित दो लोग ATS ने लिया हिरासत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram