फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह धरा गया, कई जिलों में करतूतें कबूल

Lohardaga News: लोहरदगा जिले की किस्को पुलिस ने एचटी लाइन से बिजली तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद टीम ने कांशीटांड़ इलाके में हुई तार चोरी की घटना की जांच तेज की

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: लोहरदगा जिले की किस्को पुलिस ने एचटी लाइन से बिजली तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद टीम ने कांशीटांड़ इलाके में हुई तार चोरी की घटना की जांच तेज की और आखिरकार चार आरोपियों को धर दबोचा। ये सभी लंबे समय से बिजली तार चोरी की कई वारदातों में शामिल थे।

गाड़ियां, तार और पूरा गिरोह पाकड़ा गया

एसडीपीओ वेदांत शंकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि सेन्हा क्षेत्र के प्रभाकर यादव ने कांशीटांड़ में 4 विद्युत पोलों से एचटी लाइन के तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने इलाके की छानबीन शुरू की और तकनीकी इनपुट के आधार पर चार लोगों- राजन रजक उर्फ राजन बैठा, सतेंद्र कुमार रजक, विकास सिंह और रामसुंदर बैठा उर्फ छोटू- को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके पास से चोरी की 90 मीटर विद्युत तार और चोरी में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार (JH 01 AB 3521) बरामद कर ली। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में उगल दिए कई चोरी के राज़

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कई जिलों में तार चोरी करने की बात कबूल ली।
उन्होंने माना कि-
• बगड़ू थाना क्षेत्र के जामुन टोली बाजार टांड़ के पास 500 मीटर विद्युत तार चोरी की
• खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में घाघरा मोड़ से घनगीर मोड़ तक 11 हजार वोल्ट लाइन का तार उखाड़ ले गए

इन खुलासों के बाद पुलिस ने लोहरदगा, बगड़ू और मुरहू थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की कड़ियां जोड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीम ने चलाया अभियान, मिली बड़ी सफलता

एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एसडीपीओ वेदांत शंकर के नेतृत्व में ये पूरी कार्रवाई की गई। किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधू, सब-इंस्पेक्टर विजय सामद, हवलदार चितरंजन प्रसाद, आरक्षी रतनलाल किस्कू, लक्ष्मण उरांव और सशस्त्र बल के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से जिले में बिजली तार चोरी की घटनाओं पर बड़ी हद तक रोक लगेगी, क्योंकि हाल के महीनों में ऐसी वारदातें बढ़ रही थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram