अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro news:- बिरसा विकास औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र चास में शनिवार को L&T CSTI की ओर से कैपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो ईपीसी प्रोजेक्ट्स, हाईटेक विनिर्माण और-सेवाओं में लगी हुई है।
यह दुनिया भर के 50 से अधिक देशों में संचालित होता है। छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए यह एक अच्छी कंपनी है। L&T CSTI का कैम्पस बिरसा विकास आईटीआई मे आना सौभाग्य की बात है। यह कंपनी बिरसा में लगातार तीसरी वर्ष आ रही है। कंपनी के असिस्टेंट मेनेजर अस्वत अरूण शेट्टी ने छात्रो को प्रजेक्टर के माध्यम से L&T CSTI के बारे मे द्वारा जानकारी दी। श्री अस्वत शेटटी ने बिरसा विकास आई० टी० आई० को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ के छात्र बहुत मेहनती एवं अनुशासित हैं।
पिछले वर्ष भी यहाँ से 75 बच्चो का चयन हुआ था उनलोगो का कार्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए इस वर्ष भी हम बिरसा विकास आई० टी० आई० में कैंपस के लिए जुडे हैं। पिछले वर्ष चयनित छात्रो मे 35 छात्रो को स्थाई किया गया है, और कई छात्रो को कॉम्पनी के द्वारा विदेश भेजा गया है, जो की बिरसा आईटीआई ही नहीं बोकारो के लिए भी गर्व की बात है।
संचालक श्री शैलेश कुमार ने कहा संस्थान अब तक सैकडों युवाओं को कैंपस के जरिये नियोजन प्रदान कर चुका है। छात्रों के कार्यकुशलता को देखते हुए कंपनी पदोन्नति भी देती है साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं भी छात्रो को दिया जाता है।
विद्यार्थियों के लिए कैंपस एक अच्छा प्लेटफार्म साबित होगा। संस्थान के प्राचार्य रोहित कुमार दास ने कहा कि हमारे संस्थान मे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रो को हमारे अनुदेशक के द्वारा बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है। इस वजह से नामी कंपनियों कैंपस के लिए आती है।
यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग छात्र कहीं ना कहीं जॉब प्राप्त करते है। कैंपस में आज 33 इलेक्ट्रीशियन, 21 फीटर 4 वेल्डर पद के लिए युवाओं का चयन इंटरव्यु प्रकिया के बाद अंतिम रूप किया गया। कैम्पस प्रकिया में लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मौके पर के एन प्रसाद, शशिकान्त सुमन प्रवीण सोरेन, प्रमोद कुमार सेन आदि मौजूद थे।

