Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»खान सर फायरिंग मामला: गार्डों के हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द
Bihar

खान सर फायरिंग मामला: गार्डों के हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द

पटना फायरिंग मामले की जांच में पुलिस को हथियारों के इस्तेमाल में अनियमितताएं मिली हैं। दोनों गार्ड जेल में हैं और पुलिस अब हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की तैयारी कर रही है।
By Samsul HaqueJune 29, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान (खान सर) के दोनों निजी सुरक्षा गार्डों ने नियमों के विरुद्ध हथियारों का इस्तेमाल किया था। जांच में मिली अनियमितताओं के आधार पर पुलिस अब दोनों राइफलों के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकरण को भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों गार्डों के हथियारों की वैधता और लाइसेंस की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच में सामने आईं लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं

पुलिस जांच के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड प्रदीप सिंह के पास मौजूद राइफल का लाइसेंस उत्तर प्रदेश में हथियार रखने और इस्तेमाल करने के लिए जारी किया गया था। इसके बावजूद उसने बिहार में उसी हथियार का इस्तेमाल किया, जो नियमों के विपरीत पाया गया।

वहीं दूसरे गार्ड तालेवर सिंह के मामले में जांच से पता चला कि जिस राइफल का इस्तेमाल किया गया, उसका लाइसेंस उसके पिता के नाम पर जारी था। ऐसे में तालेवर सिंह द्वारा उस हथियार का इस्तेमाल भी कानूनी प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाया गया।

पुलिस का कहना है कि इन दोनों मामलों में संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजकर हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

फायरिंग के बाद शुरू हुई थी जांच

गौरतलब है कि 2 जून को पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर पथराव और मारपीट की घटना हुई थी। इसी दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर दोनों निजी सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर लिए थे और उनके लाइसेंस तथा वैधता की जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों गार्ड फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और जेल में बंद हैं। वहीं, इस मामले में फैजल खान (खान सर) की गिरफ्तारी पर अदालत ने फिलहाल रोक लगा रखी है।

यूपी और बिहार में भी हुई कार्रवाई

इस बीच, हाल ही में लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज के बिहार और उत्तर प्रदेश स्थित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई सुरक्षा संबंधी खामियां भी सामने आईं।

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मानकों का पालन नहीं करने पर सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया। कार्रवाई से पहले कोचिंग में मौजूद छात्रों को बाहर निकाला गया और भवन को सील करने के बाद नोटिस भी चस्पा किया गया।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति सील तोड़ने या दोबारा कोचिंग का संचालन शुरू करने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मुजफ्फरपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन, तीन अपराधी गिरफ्तार, मोस्ट वॉन्टेड लुटेरा भी धराया

June 27, 2026

मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, किशनगंज में महिला सिपाही निलंबित

June 27, 2026

खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक, अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब इसी दिन

June 27, 2026

RECENT ADDA.

बोकारो में 108 कलशों से भगवान जगन्नाथ का महास्नान, अब शुरू हुआ अनवसर काल

June 29, 2026

कोडरमा में अचानक धधकी कार, ग्रामीणों ने समय रहते बुझाई आग, पुलिस जांच में जुटी

June 29, 2026

इटखोरी में विहिप-बजरंग दल का बड़ा ऐलान, सेवा सप्ताह में 600 पौधे और 5 मेडिकल कैंप होंगे

June 29, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे में खुलासा, भाई-भाभी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी दबोचे

June 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.