फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू: कस्तूरबा विद्यालय की एकाउंटेंट ने की आत्मह’त्या, पति और वार्डन से पूछताछ जारी

Jharkhand News: पलामू जिले के पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को एक दुखद घटना हुई, जहाँ विद्यालय की अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी (28) ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को फंदे से उतारा और

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू जिले के पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को एक दुखद घटना हुई, जहाँ विद्यालय की अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी (28) ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वार्डन कृष्णा कुमारी ने बताया कि बुधवार को जब वह क्लास लेकर ऑफिस गईं, तो गार्ड विनोद ने बताया कि एकाउंटेंट मैडम के पति का बार-बार कॉल आ रहा है। विद्यालय में प्रियंका नहीं मिलीं, जिसके बाद क्वार्टर की तरफ जाने पर पता चला कि अंदर से दरवाजा बंद था। ग्रामीणों की मदद से खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया गया, जहाँ प्रियंका दुपट्टे से फंदे पर लटकी हुई थीं। पुलिस को सूचना दी गई और शव को अस्पताल ले जाया गया।

वार्डन ने बताया कि प्रियंका ने 1 अगस्त 2024 को विद्यालय में अकाउंटेंट के रूप में योगदान दिया था और लंबे समय से कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत थीं। घटना के दिन वह लगभग 11 बजे स्कूल आईं और 12:15 बजे आत्महत्या की जानकारी मिली।

मिस्त्री साधु राम ने बताया कि जब वह खिड़की से अंदर गए, तो मोबाइल चालू था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और अंतिम कॉल की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रियंका की शादी पाँच साल पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी, जो एक रोजगार सेवक हैं। घटना के समय कंचन रांची में थे और पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। प्रियंका का ससुराल छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव में है। उनकी तीन साल की एक बेटी भी है और वह मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram