फॉण्ट कनवर्टर NEW

लाभुकों की भीड़ जुटी, सरकार आपके द्वार शिविर में समाधान की दौड़

Bokaro News: कसमार प्रखंड में सोमवार को ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत खैराचातर, हिसीम और सिंहपुर पंचायत सचिवालय में शिविर आयोजित किए गए। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी और अलग–अलग विभागों के स्टॉल पर लाभुक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर

शिविर में परिसम्पति का विवरण करते प्रमुख व नोडल पदाधिकारी व अन्य।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: कसमार प्रखंड में सोमवार को ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत खैराचातर, हिसीम और सिंहपुर पंचायत सचिवालय में शिविर आयोजित किए गए। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी और अलग–अलग विभागों के स्टॉल पर लाभुक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में प्रमुख नियोति कुमारी और नोडल पदाधिकारी व भू-अर्जन अधिकारी द्वारिका बैठा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

“कोई गरीब परेशान न हो, अधिकारी संवेदनशील बनें”- प्रमुख

शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रमुख नियोति कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनना और जितना संभव हो सके उसी समय उनका समाधान देना है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि योग्य लाभुकों को हर हाल में योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और किसी वृद्ध, असहाय या गरीब व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान करने वालों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि अधिकारी और जनता के बीच सहयोग और भरोसा जितना मजबूत होगा, उतने ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

विभागों के स्टॉल पर समस्या, समाधान और सुझाव

शिविर में खाद्य आपूर्ति, भू-राजस्व, कृषि-पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जेएसएलपीएस सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाए। राशन, पेंशन, भूमि संबंधी मामलों, स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण योजनाओं और किसान लाभ योजनाओं से जुड़े आवेदनों पर अधिकारियों ने मौके पर ही कार्य किया।

अधिकारियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी

शिविर में बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवाब अली, 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेर-ए-आलम, मुखिया बबीता देवी, पदाधिकारी बिनोद महतो सहित सभी विभागों के कर्मी मौजूद रहे। लोगों ने मौके पर ही आवेदन जमा किए और कई मामलों में तत्काल समाधान भी मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram