फॉण्ट कनवर्टर NEW

24 घंटे बाद खुला कसमार-बरलंगा हाईवे, आश्रित को नौकरी का आश्वासन

Kasmar (Bokaro) news : कसमार थाना क्षेत्र के कसमार-बरलंगा स्टेट हाईवे मंजूरा (सपाहीटांड) में बीते शानिवार को सड़क दुघर्टना में घायल राजन महतो (48) की ईलाज के दौरान हुए मौत के बाद बुधवार शाम से शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Kasmar (Bokaro) news : कसमार थाना क्षेत्र के कसमार-बरलंगा स्टेट हाईवे मंजूरा (सपाहीटांड) में बीते शानिवार को सड़क दुघर्टना में घायल राजन महतो (48) की ईलाज के दौरान हुए मौत के बाद बुधवार शाम से शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, गुरुवार शाम को टूट गया है।

स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा मृतक के परिजन को 1 लाख रूपये नकद मुआवजा राशि का भुगतान किया गया। वहीं आश्रित को आउटसोर्सिंग या कांटेक्टच्यूल पर नियोजित करने का आश्वासन मिला है। पुलिस प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया गया कि न्यायिक प्रक्रिया के बाद आश्रित को बीमा क्लेम का भी लाभ दिया जाएगा।

इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीण की सहमति से शव उठाया गया। बता दें कि मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था जिससे पिछले 24 घंटा से वाराणसी-कोलकाता सिक्स लैन एक्सप्रेस वे निर्माण के तहत एश, मेटल एवं अन्य मेटेरियल का ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह ठप हो गया था।

वहीं कई यात्रि वाहन भी जाम में फंस गये थे। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो के द्वारा प्रयास किया‌ जा रहा था। घटना स्थल पर जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम, जेएलकेएम नेत्री रेखा देवी, आजसू नेता शिशुपाल महतो समेत स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram