फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कराईकेला में खूनी भिड़ंत! मुखिया के भतीजे समेत दो की मौ’त

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को रांची–चाईबासा मुख्य मार्ग NH 75 (E) पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों में मातम फैला दिया। कराईकेला पानी टंकी और पेट्रोल पंप के बीच एक स्कार्पियो और मोटरसाइकिल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को रांची–चाईबासा मुख्य मार्ग NH 75 (E) पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों में मातम फैला दिया। कराईकेला पानी टंकी और पेट्रोल पंप के बीच एक स्कार्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की सीधी टक्कर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रांची-चाईबासा मेन रोड पर मौत का हादसा: स्कार्पियो की भिड़ंत से दो युवकों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, बनमालीपुर गांव निवासी महेश पुर्ती अपने रिश्तेदार सुनील गागराई (कोलचकड़ा गांव) और एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से कराईकेला बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय, शाम करीब 5:10 बजे, उनकी बाइक सामने से आ रही स्कार्पियो से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे और उनकी रफ्तार काफी तेज थी।

मुखिया के भतीजे समेत दो की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और स्कार्पियो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में सिमिदीरी पंचायत के मुखिया महेंद्र पुर्ती के भतीजे महेश पुर्ती और कोलचकड़ा गांव निवासी सुनील गागराई गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार के बीच भागा तीसरा शख्स

दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि बाइक पर सवार तीसरा युवक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। सूचना पाकर कराईकेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को शीतगृह में रखवा दिया है और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram