फॉण्ट कनवर्टर NEW

कपाली में ताबड़तोड़ फायरिंग: इस्लामनगर में दिनदहाड़े चली गोली, इलाके में फैली दहशत

Kapali: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-5 स्थित इस्लामनगर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब मजार के सामने अचानक फायरिंग की घटना हुई। दिनदहाड़े चली गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

Kapali: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-5 स्थित इस्लामनगर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब मजार के सामने अचानक फायरिंग की घटना हुई। दिनदहाड़े चली गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना के अनुसार, पुलिस को मौके से एक खोखा बरामद हुआ है, जिससे फायरिंग होने की पुष्टि मानी जा रही है। शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह और गोली चलाने वाले लोगों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, इसमें कितने लोग शामिल थे और इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram