फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईद के दिन कपाली में खूनखराबा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार

Kapali: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में ईद के दिन उस वक्त सनसनी फैल गई जब ताज नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,

अपनी भाषा में पढ़ें

Kapali: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में ईद के दिन उस वक्त सनसनी फैल गई जब ताज नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल युवक की पहचान रमजान के रूप में हुई है, जो पेशे से पेरिस पुट्ठी का काम करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर रमजान का एक अन्य युवक के साथ विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और रमजान पर लगातार कई वार कर दिए।

हमले के बाद रमजान मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना होते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद का सामने आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ईद जैसे पवित्र अवसर पर हुई इस हिंसक घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram