Deoghar News: झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर आज उस वक्त चर्चा में आ गई जब बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और बीजेपी सांसद कंगना रनौत बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। अभिनेत्री ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और मत्था टेका। देवघर एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक कंगना की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।
गर्भगृह में विशेष पूजा और सुरक्षा का घेरा
सांसद कंगना रनौत के दौरे को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। जब कंगना ने गर्भगृह में प्रवेश किया, तब सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आम भक्तों की कतार को रोका गया। तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया, जिसके बाद कंगना ने पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर जलार्पण किया। पूजा के बाद कंगना ने कहा कि महादेव के चरणों में आकर उन्हें असीम शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने आने वाले नए साल के लिए देशवासियों की खुशहाली और सनातन धर्म के उत्थान की कामना की।
एयरपोर्ट पर फैंस की बेताबी और ‘सनातन’ का संदेश
सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम
बीजेपी सांसद कंगना रनौत के देवघर पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से अभिनेत्री कंगना रनौत को विशेष गेट से बाहर निकाला गया था ताकि आम लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।



