फॉण्ट कनवर्टर NEW

“कमलेश का दावा— ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली बदल देगी सियासी तस्वीर”

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली लोकतंत्र बचाने की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिला में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली लोकतंत्र बचाने की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह रैली न केवल जनता की आवाज को मजबूती देगी, बल्कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच कथित मिलीभगत को भी उजागर करेगी।

कमलेश ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का खुले तौर पर दुरुपयोग हो रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता खतरे में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव आयोग आवश्यक संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, रैली का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और वोट चोरी जैसे मामलों पर देशव्यापी आवाज बुलंद करना है।

शुक्रवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ सौरभ अग्रवाल, कुमार राजा, त्रिशानु राय, लाल किशोर नाथ शहदेव, आलोक दुबे, राज बागची, आफताब आलम, डॉ. राजेश गुप्ता, हारुन अंसारी, संजय कुमार, ईश्वर आनंद और रबिन्द्र झा भी शामिल हुए। सभी पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram