फॉण्ट कनवर्टर NEW

कालियाडिंगा फ्लाईओवर हादसा, 31 साल के युवक की मौ’त

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में कालियाडिंगा फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक दीपक पैड़ा की मौत हो गई। वह कोकमारा गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक अपनी बाइक के साथ निशि

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में कालियाडिंगा फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक दीपक पैड़ा की मौत हो गई। वह कोकमारा गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक अपनी बाइक के साथ निशि होटल के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक अज्ञात वाहन अचानक उन पर चढ़ गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान के लिए जांच जारी है।

दीपक पैड़ा अपने पीछे पत्नी और छह वर्षीय मासूम बच्चे को छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे कोकमारा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram