फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने देर रात की खुदकुशी, परिवार में मातम

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-5 स्थित जयप्रभा कॉलोनी में रहने वाली 80 वर्षीय मनी झा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मनी झा काफी समय से बीमार थीं और टाटा मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-5 स्थित जयप्रभा कॉलोनी में रहने वाली 80 वर्षीय मनी झा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मनी झा काफी समय से बीमार थीं और टाटा मुख्य अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। संयोग से बुधवार को ही डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दी थी, और वे घर लौटी थीं।

रात में अचानक मिली दर्दनाक खबर

परिवार के लोग बताते हैं कि रात में सबने साथ में खाना खाया और हर रोज़ की तरह अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। मनी झा भी अपने कमरे में आराम करने चली गईं। देर रात जब उनकी बेटी उन्हें देखने पहुंचीं, तो कमरा खुला था और मनी झा साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर लटकी हुई मिलीं। यह दृश्य देखकर बेटी की चीख निकल गई और घर में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस जांच में जुटी, परिवार का बुरा हाल

सूचना मिलते ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घर में मातम पसरा हुआ है, बेटी और बाकी परिजन सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram