फॉण्ट कनवर्टर NEW

के. राजू का बीजेपी पर हमला, मीडिया और सोशल मीडिया टीम को दिए सख्त निर्देश

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू की अध्यक्षता में सोमवार को रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया, कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया विभाग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू की अध्यक्षता में सोमवार को रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया, कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की गई और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान के. राजू ने कहा कि राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस पूरी तरह गंभीर और सतर्क है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने मतदाता सूची की निगरानी के लिए 21,000 से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात किए हैं। पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि किसी भी योग्य नागरिक का नाम बिना उचित कारण के मतदाता सूची से हटने नहीं दिया जाएगा।

के. राजू ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में साजिश के तहत मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास किया था और अब वही कोशिश झारखंड में भी की जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार ने ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की थी, इसलिए मताधिकार की रक्षा करना पार्टी की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है।

बैठक के बाद प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने जानकारी दी कि प्रभारी के. राजू ने दोनों विभागों को एसआईआर से जुड़े तथ्यों को जनता तक मजबूती से पहुंचाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, अब से प्रत्येक माह की तीन तारीख को मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram