फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली में हुआ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का निधन, कानून जगत में शोक

झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न्याय और कानून जगत में शोक की लहर है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/नई दिल्ली: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न्याय और कानून जगत में शोक की लहर है।

जस्टिस मिश्रा के निधन पर झारखंड हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋतु कुमार और पूर्व कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा के निधन से न्याय जगत को बड़ी क्षति हुई है। न्यायिक क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

न्यायिक क्षेत्र में रहा अहम योगदान

जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा ने अपने लंबे न्यायिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में उन्होंने न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके निधन पर हाईकोर्ट के वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram