फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रंगदारी पर ढिलाई पड़ी भारी! जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआइजी के आदेश के बाद की गई है। उन पर आरोप

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआइजी के आदेश के बाद की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुगसलाई थाना क्षेत्र के कई व्यापारियों और ठेकेदारों ने शिकायत की थी कि मनीष सिंह नामक अपराधी उन्हें डरा-धमकाकर रंगदारी की मांग कर रहा है। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को दी, लेकिन स्तर से अपेक्षित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। मामला बढ़ने पर जमशेदपुर के एसएसपी को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा और आरोपी के विरुद्ध त्वरित विधि-सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके बावजूद मनीष सिंह की गिरफ्तारी या धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। डीआइजी द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली संदिग्ध प्रतीत होती है तथा उनके द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गई है। कुख्यात अपराधियों के खिलाफ ढुलमुल रवैये के कारण क्षेत्र के व्यापारी और ठेकेदार भय के माहौल में जी रहे हैं, जिससे पुलिस की छवि भी प्रभावित हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को तत्काल प्रभाव से जुगसलाई थाना प्रभारी के पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा भी की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवनयापन भत्ता दिया जाएगा।

इधर, पटमदा में पदस्थापित रहे इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी को जुगसलाई थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram