Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»देशभर के न्यायाधीशों ने दिखाया दमखम, खेलगांव में जज बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न
#Trending

देशभर के न्यायाधीशों ने दिखाया दमखम, खेलगांव में जज बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

By Muzaffar HussainJanuary 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित सेकंड ऑल इंडिया जज बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को भव्य समापन हो गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 3 से 4 जनवरी तक रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों से आए न्यायाधीशों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 31 न्यायाधीशों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मेन डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स कुल चार वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में प्रतिभागियों ने उच्च स्तरीय खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। दर्शकों ने भी न्यायाधीशों के बीच खेले गए इन प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।

समापन समारोह के अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न्यायपालिका के सदस्यों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देती हैं।

प्रतियोगिता के परिणामों की बात करें तो मेन सिंगल्स वर्ग में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति फरहान परवेज दुबास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। केरल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस उपविजेता रहे, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वूमेन सिंगल्स में ओडिशा हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति सावित्री राठो ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजस्थान हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति रेखा बोराना उपविजेता रहीं, जबकि न्यायमूर्ति नूपुर भाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेन्स डबल्स वर्ग में बॉम्बे हाईकोर्ट की जोड़ी न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास और न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल ने विजेता का खिताब जीता। केरल हाईकोर्ट की जोड़ी न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस एवं न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. उपविजेता रही, जबकि मद्रास हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सी. सारावाना एवं न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन को तृतीय स्थान मिला।

मिक्स्ड डबल्स में ओडिशा हाईकोर्ट की जोड़ी न्यायमूर्ति वी. नरसिंह और न्यायमूर्ति सावित्री राठो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थान हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति रवि चिरानिया एवं न्यायमूर्ति रेखा बोराना उपविजेता रहीं, जबकि न्यायमूर्ति फरजान्द अली एवं न्यायमूर्ति नूपुर भाटी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित और अनुशासित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन, बेहतर समन्वय और उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.