फॉण्ट कनवर्टर NEW

JTET 2026: आवेदन में सुधार का मौका, 31 अगस्त तक कर सकेंगे संशोधन

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया है। ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया है। ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।

अभ्यर्थी अपने Login ID और Password से JTET पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पता और विषय समेत कई जानकारियों में सुधार किया जा सकता है।

हालांकि, जिन बदलावों से आवेदन शुल्क में परिवर्तन होता है, उनमें संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

31 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका

JAC ने बताया है कि आवेदन में सुधार का यह अंतिम मौका है। तय समय सीमा के बाद किसी भी तरह के संशोधन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

संशोधन करने के बाद अभ्यर्थियों को Final Submit करना होगा और Final Application Form डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा। भविष्य में किसी विवाद या दावे की स्थिति में यही फॉर्म मान्य माना जाएगा।

2024 के अभ्यर्थियों के लिए भी मौका

2024 में आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों का मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं थी या बंद हो चुकी थी और उन्होंने Candidate Validation Process के जरिए अपने विवरण का सत्यापन कराया था, उनके लिए भी JAC ने जानकारी जारी की है।

जिन अभ्यर्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, वे 20 से 31 अगस्त के बीच नए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से JTET 2026 का आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

JAC ने सभी अभ्यर्थियों से तय समय सीमा के भीतर आवेदन सुधार और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram