Ranchi News: JSSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) का रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के हाई कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में माहौल पूरी तरह बदल गया। महीनों की चिंता, तनाव और इंतजार झेल रहे अभ्यर्थियों के चेहरों पर पहली बार सुकून और खुशी नजर आई। फैसले की खबर मिलते ही सैकड़ों उम्मीदवार ढोल-नगाड़े लेकर मुख्यमंत्री आवास परिसर पहुंचे। कई युवा भावुक भी दिखे और बोले- “लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार हमें न्याय मिल गया।”
“अबुआ सरकार ने उम्मीद लौटाई”- JSSC अभ्यर्थियों की खुशी उमड़ी सड़कों पर
JSSC CGL रिजल्ट और नियुक्ति प्रक्रिया पर हाई कोर्ट के आदेश से अभ्यर्थियों में उत्साह। सैकड़ों उम्मीदवार CM आवास पहुंचे और सरकार को धन्यवाद दिया। CM ने भी शुभकामनाएं दीं।



