फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यपाल संतोष गंगवार से जेपीएससी सदस्य डॉ. जमाल अहमद की मुलाकात, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने नववर्ष के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. जमाल अहमद ने राज्यपाल को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, वहीं राज्यपाल ने भी उन्हें नए

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने नववर्ष के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. जमाल अहमद ने राज्यपाल को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, वहीं राज्यपाल ने भी उन्हें नए वर्ष के लिए शुभेच्छाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें झारखंड लोक सेवा आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। खास तौर पर आयोग में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया और प्रोन्नति से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. जमाल अहमद ने आयोग की कार्यप्रणाली, चयन प्रक्रियाओं की प्रगति तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल श्री गंगवार ने आयोग की भूमिका को राज्य प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग्य और सक्षम अभ्यर्थियों का चयन राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाता है और इससे विकास कार्यों को गति मिलती है।

डॉ. जमाल अहमद ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि झारखंड लोक सेवा आयोग संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप कार्य करते हुए भर्ती एवं प्रोन्नति की सभी प्रक्रियाओं को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराकर राज्य के समग्र विकास में अपना योगदान देना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram