फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC आंदोलन: देर रात धरनास्थल पहुंचे SDO कुमार रजत, छात्रों से की लंबी बातचीत

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शन कर रहे छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शन कर रहे छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं। इसी बीच गुरुवार देर रात रांची के एसडीओ कुमार रजत प्रदर्शन स्थल पहुंचे और छात्रों के साथ काफी देर तक बातचीत की।

एसडीओ कुमार रजत ने कहा कि वह सरकार की ओर से किसी आधिकारिक वार्ता के लिए नहीं आए थे, बल्कि निजी तौर पर अपने भाई-बहनों की तरह छात्रों से बातचीत करने पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनके विचारों को समझने का प्रयास किया।

एसडीओ ने बताया कि छात्रों और राज्य सरकार के बीच वार्ता की संभावना बनी हुई है। हालांकि छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में कुछ बदलाव हो सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल के नाम तय होने के बाद शुक्रवार को सरकार और छात्रों के बीच बातचीत हो सकती है। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है। इसमें 8 छात्र-छात्राएं, 2 पत्रकार प्रतिनिधि और एक कानूनविद अभिभावक के रूप में शामिल हैं। अब इस प्रतिनिधिमंडल में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सभी की नजर आज होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी है।

Read more : बारिश से ढहा मिट्टी का घर, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram