फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

JPSC-JSSC आंदोलन: आमरण अनशन पर बैठे छात्र की बिगड़ी तबीयत, अन्य अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप जारी

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार सुबह अनशन पर बैठे एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी जांच की। छात्र की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। वहीं, आमरण अनशन पर बैठे अन्य अभ्यर्थियों का भी मेडिकल चेकअप किया जा रहा है ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन और आमरण अनशन जारी रहेगा। दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आंदोलन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल सभी की नजर सरकार और छात्रों के बीच संभावित वार्ता पर टिकी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram