फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिसई के लरंगो में विहिप–बजरंग दल की संयुक्त बैठक, लव जिहाद व गौ तस्करी पर मंथन

सिसई (गुमला):-सिसई प्रखंड अंतर्गत लरंगो पंचायत के महादेव टोंगरी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत बांग्लादेश में हाल ही में घटी घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में विशेष

अपनी भाषा में पढ़ें

सिसई (गुमला):-सिसई प्रखंड अंतर्गत लरंगो पंचायत के महादेव टोंगरी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत बांग्लादेश में हाल ही में घटी घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखकर की गई।
बैठक में विशेष रूप से लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ तस्करी तथा हिंदू समाज की माताओं और बहनों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिदिन गौ तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन को सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। बैठक में यह भी कहा गया कि दिसंबर माह में धर्मांतरण से जुड़े मामलों में वृद्धि देखी जाती है, जिसे रोकने के लिए संगठन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे। लव जिहाद के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए हिंदू समाज की बहन-बेटियों से संगठन से जुड़ने और अपने धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया गया।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, बजरंग दल विभाग संयोजक मुकेश सिंह, विहिप जिला मंत्री मनीष बाबू, बजरंग दल जिला संयोजक संतोष यादव, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख कौशिक वर्मा, सेवा प्रमुख अमन कुमार राणा, प्रखंड मंत्री श्याम किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल, भवानी सेना के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram