फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Career Adda: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (एनएसयू), इम्फाल ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग संवर्ग के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम

नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मणिपुर
नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मणिपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

Career Adda: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (एनएसयू), इम्फाल ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग संवर्ग के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में टीचिंग के 3 और नॉन-टीचिंग के 9 पद शामिल हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, टीचिंग संवर्ग में प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा), एसोसिएट प्रोफेसर (स्पोर्ट्स मेडिसिन) और असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पोर्ट्स कोचिंग-एथलेटिक्स) के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

नॉन-टीचिंग संवर्ग में परीक्षा उपनियंत्रक, सहायक लाइब्रेरियन, अनुभाग अधिकारी, निजी सचिव, सहायक अनुभाग अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, लेखाकार, पुस्तकालय सहायक और नर्सिंग अटेंडेंट के एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। अधिकांश पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी के साथ निर्धारित कार्य अनुभव अनिवार्य है।

अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। अनुभाग अधिकारी और निजी सचिव के लिए 45 वर्ष, सहायक अनुभाग अधिकारी के लिए 40 वर्ष, लेखाकार एवं पुस्तकालय सहायक के लिए 35 वर्ष तथा नर्सिंग अटेंडेंट के लिए 30 वर्ष की अधिकतम आयु निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को टीचिंग पदों के लिए 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के एकेडमिक लेवल 10, 13A और 14 के अनुसार वेतन मिलेगा। वहीं नॉन-टीचिंग पदों के लिए लेवल-1, 6, 7, 12 और एकेडमिक लेवल-10 के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

इच्छुक उम्मीदवार नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, इम्फाल की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन जमा करना होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram