फॉण्ट कनवर्टर NEW

भर्ती सुधार यात्रा पर JMM का हमला, कहा- राजनीति कम नौटंकी ज्यादा

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्र आंदोलन और राजनीतिक बयानबाजी जारी है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की ओर से निकाली जा रही ‘भर्ती सुधार यात्रा’ को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सवाल उठाए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्र आंदोलन और राजनीतिक बयानबाजी जारी है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की ओर से निकाली जा रही ‘भर्ती सुधार यात्रा’ को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सवाल उठाए हैं।

JMM के वरिष्ठ नेता मनोज पांडे ने यात्रा को लेकर कहा कि यह राजनीति से ज्यादा दिखावा लग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती परीक्षाओं में सुधार और पारदर्शिता को लेकर गंभीर है।

सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय कमेटी

मनोज पांडे ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की समीक्षा और सुधार के लिए सरकार ने एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार छात्रों और अभ्यर्थियों के हित में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो से अपील की कि यदि उनका उद्देश्य छात्रों का हित है, तो वे सरकार को सकारात्मक सुझाव दें। उन्होंने कहा कि सरकार सुझावों के लिए हमेशा तैयार है।

24 जिलों में निकाली जा रही यात्रा

वहीं, देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में ‘भर्ती सुधार यात्रा’ राज्य के 24 जिलों में निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

छात्र नेताओं की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram