फॉण्ट कनवर्टर NEW

झामुमो वार्ड-2 सम्मेलन संपन्न, विष्णु राम की अगुवाई में बनी नई टीम

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची महानगर अंतर्गत वार्ड नंबर दो का सम्मेलन कांके रोड स्थित हतमा डहुटोली क्लब में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं रांची जिला महानगर संयोजक अन्तु तिर्की ने की। सम्मेलन के दौरान वार्ड समिति का

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची महानगर अंतर्गत वार्ड नंबर दो का सम्मेलन कांके रोड स्थित हतमा डहुटोली क्लब में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं रांची जिला महानगर संयोजक अन्तु तिर्की ने की।

सम्मेलन के दौरान वार्ड समिति का चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विष्णु राम को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर नितेश खलखो, सतीश खलखो, अशोक लुगुन, करण करमाली, सनोज नायक, अविनाश लकड़ा, विशाल लिंडा और विक्की कुमार का चयन किया गया। रोशन लकड़ा को सचिव और अंकित बाड़ा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा सुमित कच्छप, विकेश उरांव और अनुज कुंकल को संगठन सचिव जबकि अंथोनी सांगा, अमित खलखो, रोहित हेम्ब्रोम, चंचल खलखो और अजय राम को सह सचिव चुना गया। वार्ड समिति में कुल 59 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है।

नवनिर्वाचित टीम को संबोधित करते हुए अन्तु तिर्की ने कहा कि सभी पदाधिकारी झामुमो की नीति और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन के कार्यों को निष्ठा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत और सक्रिय वार्ड स्तर की टीम संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बैठक में झामुमो के कई केंद्रीय सदस्य, जिला और महानगर स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram