Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गुरुजी की जयंती पर सेवा का संकल्प, झामुमो ने किया नारायण भोज
Jharkhand

गुरुजी की जयंती पर सेवा का संकल्प, झामुमो ने किया नारायण भोज

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 11, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro news:- झारखंड आंदोलन के प्रणेता, करोड़ों लोगों के आदर्श और अलग राज्य के निर्माता शिबू सोरेन (गुरुजी) की जयंती आज चीरा चास स्थित फार्म हाउस में हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिबू सोरेन एक नाम नहीं, विचारधारा हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा, गुरुजी एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा हैं जो झारखंड के कण-कण में रची-बसी है। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके संघर्षों को नमन करते हैं। यह विश्वास करना कठिन है कि जल, जंगल और जमीन की आवाज उठाने वाले हमारे संरक्षक आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनकी सोच और आदर्श हमेशा हमारा मार्ग प्रशस्त करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि गुरुजी के लंबे संघर्षों की बदौलत ही हमें अलग झारखंड राज्य मिला। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए राज्य के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। गुरुजी के खुशहाल झारखंड के सपने को पूरा करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सेवा कार्यों के साथ मनाया गया जन्मदिन
गुरुजी की स्मृति और उनकी सेवा भावना को जीवंत रखने के लिए झामुमो द्वारा विशेष आयोजन किए गए:चीरा चास फार्म हाउस में विशाल नारायण भोज का आयोजन हुआ।भीषण ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने कहा कि हमारे नेता गुरुजी सबके दिलों में बसे हुए हैं उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही क्षेत्र का विकास कर सकते हैं आज एक-एक कार्यकर्ता उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रहा है। कार्यक्रम का संचालन चासनगर सचिव भागीरथ शर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, विजय रजवार, संजय केजरीवाल,मदन कुमार महतो, मिथुन मंडल, सदानंद गोप, राकेश सिन्हा, नैयर जमाल, उदय कुंभकार, अशोक हेंब्रम, विजय मित्तल, केके मंडल, टीपी महतो, धनेश तूरी, सलीम अंसारी, प्रदीप कुमार, मागा राम दे, चास प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल सिंह, मस्तान अंसारी, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, सुमन वर्मा, सोमनाथ सरकार, पुनीत विश्वकर्मा, पुराण महतो, अजय यादव, भरत यादव, दीपू सिंह, दिनेश यादव, सुरेन्द्र कुमार, रवि सिंह, वीरू मुंडा, सानिया बेगम, शान्ति किस्कू, अकलू मांझी, श्रेष्ठ ठाकुर, सष्टी देवी, सावित्री बाउरी, कुसुम भारती, अंजली सोरेन, आभास गांगुली, रूबी खातून, अर्जुन महतो, धर्मवीर गुप्ता, राजकुमार महतो, राकेश लाल सिंह, अमन सिंह, दिगम्बर महतो, सानिया अनवर चमेली देवी, रेणु टुडू, जयमाला देवी, जितेंद्र महतो, वीरेंद्र तुरी, कामदेव यादव, कमलेश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत

June 2, 2026

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

June 2, 2026

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत

June 2, 2026

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

June 2, 2026

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला

June 2, 2026

विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत
  • कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!
  • झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!
  • सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला
  • विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.