फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व JMM उपाध्यक्ष विजेंद्र कुदादा का निधन, भादुड़ी में अंतिम संस्कार

Chaibasa News: चाईबासा में JMM परिवार के लिए मंगलवार की रात एक दुखद खबर लेकर आई। सदर प्रखंड के पूर्व JMM प्रखंड उपाध्यक्ष विजेंद्र कुदादा का हृदय गति रुकने से देर रात निधन हो गया। खबर फैलते ही बुधवार सुबह से ही भादुड़ी गांव में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: चाईबासा में JMM परिवार के लिए मंगलवार की रात एक दुखद खबर लेकर आई। सदर प्रखंड के पूर्व JMM प्रखंड उपाध्यक्ष विजेंद्र कुदादा का हृदय गति रुकने से देर रात निधन हो गया। खबर फैलते ही बुधवार सुबह से ही भादुड़ी गांव में लोगों का तांता लग गया। नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण एक-एक कर उनके घर पहुंचकर अंतिम दर्शन करते रहे।

इलाज के दौरान ब्रह्मानंद अस्पताल में हुई मौत

जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि विजेंद्र कुदादा की तबीयत अचानक 2 दिसंबर को बिगड़ गई थी। मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश पर उन्हें ब्रह्मानंद अस्पताल, टाटा नगर में भर्ती कराया गया। इलाज चल रहा था, लेकिन उसी रात करीब 11 बजे उनकी सांसें थम गईं। उनके निधन की सूचना ने पूरे संगठन को स्तब्ध कर दिया।

JMM नेताओं ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

बुधवार सुबह मंत्री दीपक बिरुवा भी भादुड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा JMM जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, प्रवक्ता बुधराम लागुरी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने कहा कि कुदादा हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे रहते थे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा अविस्मरणीय है।

लंबे समय तक रहे सक्रिय, गांव में शोक की लहर

विजेंद्र कुदादा पार्टी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे और सदर प्रखंड क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय और मिलनसार नेता के रूप में रही। स्थानीय लोग बताते हैं कि वे हर छोटे-बड़े मुद्दे पर आगे बढ़कर आवाज उठाते थे। उनके निधन से गांव में गहरा शोक है और लोग इसे एक बड़ी क्षति मान रहे हैं।

भादुड़ी गांव में हुआ अंतिम संस्कार

परिवार और ग्रामीणों की उपस्थिति में बुधवार को भादुड़ी गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे माहौल में दुख और सम्मान दोनों का मिश्रण दिखा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram