फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड की पहली विवाहित आदिवासी महिला तृप्ति, एलीविटा मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड 2025 के फिनाले में करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

Ranchi : झारखंड की बेटी और रांची निवासी तृप्ति कुमारी लकड़ा ने राज्य का मान बढ़ाया है। वह प्रतिष्ठित एलीविटा मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को तृप्ति रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड की बेटी और रांची निवासी तृप्ति कुमारी लकड़ा ने राज्य का मान बढ़ाया है। वह प्रतिष्ठित एलीविटा मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को तृप्ति रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुईं, जहां वे झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

तृप्ति लकड़ा झारखंड की पहली विवाहित आदिवासी महिला हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। क्रायोलान द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 26 से 30 अक्टूबर तक मुंबई में होगी, जबकि ग्रैंड फिनाले 30 अक्टूबर की रात आठ बजे आयोजित किया जाएगा।

रांची एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले तृप्ति ने कहा कि यह सफर सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं का है जिन्होंने कठिनाइयों के बावजूद सपनों को सच करने की हिम्मत रखी। उन्होंने कहा, “झारखंड की मिट्टी ने मुझे सहनशीलता, संघर्ष और शक्ति दी है। अब मैं उसी शक्ति को देश के सामने प्रस्तुत करूंगी।”

तृप्ति लकड़ा का यह प्रयास झारखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। उनके फिनाले तक पहुंचने से राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे देशभर में झारखंड का परचम लहराएंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram