Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, कई वर्गों में पदक
#Trending

राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, कई वर्गों में पदक

By Muzaffar HussainJanuary 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। खेलों के क्षेत्र में झारखंड की बढ़ती पहचान को और मजबूती देते हुए 69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को खेलगांव स्थित सिद्धो–कान्होस वेलोड्रोम स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में किया जा रहा है, जिसमें देशभर से आए होनहार साइकिलिस्ट भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ें, ताकि भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि बीते छह वर्षों में झारखंड में खेलों की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं निखारते, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, एथलेटिक संघ के एसके पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन ट्रैक साइक्लिंग की आईटीटी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक अंडर–14 (500 मीटर) वर्ग में मणिपुर के पोइरेंगानबा चानमबाम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मणिपुर के मयेंगबाम हेंथोई सिंह को रजत और राजस्थान के अभिनव बिश्नोई को कांस्य पदक मिला।

बालक अंडर–17 (500 मीटर) वर्ग में दिल्ली के नरेंगमाम मैक्सन सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालिका अंडर–17 वर्ग में अंडमान-निकोबार की नमिता वॉयलेट ने स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान खींचा।

झारखंड के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बालिका अंडर–19 (500 मीटर) में झारखंड की सबिना कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। वहीं बालक अंडर–19 (1000 मीटर) में बिकाश उरांव ने स्वर्ण और नारायण महतो ने रजत पदक जीतकर झारखंड का परचम लहराया।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

RECENT ADDA.

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!
  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!
  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.