Ranchi News: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और ठंडी हवाओं का असर अब धीरे-धीरे कम होने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है और यह दक्षिण ओडिशा तट को पार कर चुका है। इस कारण 28 सितंबर से पूरे झारखंड में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
बारिश और तापमान का हाल
शनिवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और मध्यम गति की हवाएं चलीं, जिससे मौसम ठंडा महसूस हुआ। वहीं, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश पलामू जिले के चैनपुर में 51 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। राजधानी समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है।
झारखंड का तापमान रिकॉर्ड
झारखंड में शनिवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 37.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.2 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
28 से लौटेगी धूप
मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर से झारखंड में बारिश लगभग थम जाएगी और आसमान साफ रहेगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी।



