फॉण्ट कनवर्टर NEW

Weather News: बंगाल की खाड़ी में दबाव सक्रिय, 26 अक्टूबर को झारखंड में बरसेगा पानी!

Jharkhand News: मौसम विभाग ने झारखंड में रविवार यानी 26 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार, यह स्थिति दक्षिण‑पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण उत्पन्न हुई है जो बेहद सक्रिय हो गया है। मौसम

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: मौसम विभाग ने झारखंड में रविवार यानी 26 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार, यह स्थिति दक्षिण‑पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण उत्पन्न हुई है जो बेहद सक्रिय हो गया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के उत्तर‑पूर्वी हिस्से के सात जिलों को छोड़कर बाकी 17 जिलों में बारिश की संभावना है। यह दबाव 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और रविवार तक इसके गहरे निम्न दबाव में बदलने की संभावना जताई गई है।

चक्रवाती तूफान का खतरा

मौसम विभाग का कहना है कि यह प्रणाली 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण‑पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुँच जाएगी और इसके बाद संभवतः चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों (मछलीपट्टनम‑कलिंगपट्टनम के बीच) से होकर गुजर सकता है।

तापमान में उतार‑चढ़ाव

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह बादल छाए रहे, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हुआ। बाद में मौसम साफ हुआ।
24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.4°C और सबसे कम लातेहार में 16.6°C दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 28.8°C, जमशेदपुर व डालटेनगंज में 33.6°C, बोकारो में 33.1°C और चाईबासा में 33.8°C रिकॉर्ड किया गया।

क्या होगा असर

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह दबाव आगे बढ़कर तूफान में परिवर्तित होता है तो झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसल कटाई रोक दें और खुले में रखी उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram