Ranchi News: रांची से आई बड़ी खबर में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति एक बार फिर असरदार साबित हुई है। लातेहार जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों को सरकार की ओर से कुल 22.86 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

बताया गया है कि पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इनमें कुख्यात नक्सली लवलेश गंझू भी शामिल है, जिसे सबसे अधिक 6 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, यह राशि विभिन्न मदों में दी गई है, जिसमें पुनर्वास अनुदान, घोषित इनाम की राशि, हथियार जमा करने के बदले नकद सहायता, आवास किराया और शिक्षा शुल्क शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें नया जीवन शुरू करने में मदद करना है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में झारखंड के सभी जिलों में लातेहार जिला नक्सली आत्मसमर्पण के मामले में अग्रणी रहा है, जहां अब तक 23 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा को अपनाया है।

जानें किस नक्सली को कितनी मिली आर्थिक सहायता :

लवलेश गंझू : ₹6.00 लाख

अखिलेश यादव : ₹5.75 लाख

मोजिंदर गंझू : ₹2.00 लाख

ब्रह्मदेव गंझू : ₹1.32 लाख

रघुनाथ सिंह : ₹1.28 लाख

अनिल उरांव : ₹1.28 लाख

संजय प्रजापति : ₹1.21 लाख

बैजनाथ सिंह : ₹1.00 लाख

दशरथ उरांव : ₹1.00 लाख

सतेंद्र उरांव : ₹1.00 लाख

मोहन परहिया : ₹1.00 लाख

कुल राशि : ₹22.86 लाख

Share.
Exit mobile version