फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में फिर बरसे बादल: मोंथा तूफान से बिगड़ा मौसम का मिजाज

Ranchi News: अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तूफान अगले कुछ दिनों में पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगा।

येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं की संभावना

 मौसम विभाग ने गुरुवार से राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान लगाया है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील करते हुए झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश से बढ़ी ठंड, जनजीवन पर असर

बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर बढ़ गया है। लोगों ने घरों में रहना पसंद किया और बच्चों की स्कूल उपस्थिति भी कम देखने को मिली। जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ा है।

तापमान में गिरावट दर्ज

पिछले 24 घंटों में झारखंड का सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 33.8 डिग्री और सबसे कम लातेहार में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और जमशेदपुर में 31.6 डिग्री रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram