रांची: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख तय हो गई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता 21 अगस्त को वोट देकर नई कमिटी का चुनाव करेंगे। इस बार कुल 16 पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच हलचल बढ़ गई है।
फिलहाल ऋतू कुमार एसोसिएशन की अध्यक्ष और नवीन कुमार महासचिव हैं। दोनों के सामने इस बार अपनी सीट बचाने की चुनौती है। अधिवक्ता पिछले चार साल के काम और अपनी समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे।
अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, ऋतू कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा चुनाव मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव ठाकुर, राहुल गुप्ता, धीरज कुमार, प्राण प्रणय, नवीन कुमार सिंह और जयशंकर तिवारी उम्मीदवार हैं।
महासचिव पद पर चार उम्मीदवार
महासचिव पद के लिए वर्तमान महासचिव नवीन कुमार के अलावा विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी चुनाव लड़ रहे हैं।
इस चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए कुल 96 उम्मीदवार मैदान में हैं। लाइब्रेरी सचिव पद पर सुभाष रसिक सोरेन, भोला नाथ ओझा और अशोक कुमार के बीच मुकाबला है।
सह कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश दीप और प्रशासनिक सचिव पद के लिए कविता सिंह उम्मीदवार हैं।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी मुकाबला
कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए 30 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सूरज किशोर प्रसाद, आलोक वर्मा और अखौरी अविनाश कुमार समेत कई युवा अधिवक्ता शामिल हैं।
चुनाव को लेकर हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चर्चा और प्रचार तेज हो गया है।




