फॉण्ट कनवर्टर NEW

गरीब व गंभीर मरीजों को राहत, झारखंड सरकार देगी राशन कार्ड में विशेष छूट

Ranchi : झारखंड सरकार ने एक मानवीय पहल के तहत राज्य के सभी जिलों में 100-100 गरीब और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के नाम उनके राशन कार्ड में जोड़ने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य इन जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना और अन्य सरकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड सरकार ने एक मानवीय पहल के तहत राज्य के सभी जिलों में 100-100 गरीब और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के नाम उनके राशन कार्ड में जोड़ने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य इन जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना है।

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि विभागीय स्तर पर कई दौर की गहन समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से गरीबों को राहत मिलेगी और जनता का भरोसा सरकार के प्रति और मजबूत होगा।

मंत्री अंसारी ने राज्य के सभी सांसदों और विधायकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से ऐसे जरूरतमंद लोगों की सूची शीघ्र उपायुक्त और जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) को सौंपें, ताकि योजना जल्द लागू की जा सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार राशन कार्ड में नया नाम तभी जोड़ा जा सकता है जब किसी पुराने सदस्य का नाम हटाया जाए। इसी कारण कई योग्य लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए झारखंड सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से विशेष परिस्थिति में यह छूट देने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram