फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में लौटे बादल, मोंथा तूफान से चार दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

Ranchi News: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व हिस्से में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर झारखंड में दिखने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व हिस्से में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर झारखंड में दिखने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार मंगलवार से शुक्रवार तक विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है।

येलो अलर्ट जारी, चार दिनों तक बारिश का दौर

आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में, गुरुवार को पश्चिमी उत्तरी और मध्य जिलों में तथा शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले चार दिनों तक कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवाती तूफान मोंथा

दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहन अवदाब अब चक्रवाती तूफान मोंथा (मॉन-था) में बदल गया है। यह रविवार रात 11:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के आसपास मछिलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है।

इसके दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और झोंकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने आंध्र, ओडिशा और तमिलनाडु तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

बादलों ने ढका आसमान, रांची में पड़ी ठंड

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे दिनभर ठंडी हवाओं का अहसास बना रहा। वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जमशेदपुर में 33, डालटेनगंज और बोकारो में 31, जबकि चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रशासन और लोग रहें सतर्क

मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन को संभावित बारिश और तेज हवाओं की स्थिति में पूर्व तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram