फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 18 अगस्त को जुटेगी झारखंड कांग्रेस, JPSC-JSSC समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक 18 अगस्त को पुराने विधानसभा सभागार में होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर होने वाली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू और सह-प्रभारी श्रीबेला भी शामिल होंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक 18 अगस्त को पुराने विधानसभा सभागार में होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर होने वाली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू और सह-प्रभारी श्रीबेला भी शामिल होंगे।

बैठक में राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ पार्टी की आगामी रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के मुताबिक, JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में सुधार, पारदर्शिता और छात्र आंदोलनों को लेकर पार्टी की भूमिका पर प्रमुखता से चर्चा होगी। कांग्रेस ने कहा है कि युवाओं के भविष्य से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026, भूमि विस्थापितों और प्रभावित लोगों के अधिकार, SIR-2026 के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सहायता, जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारी समितियों और जिला स्तर पर अनुशासन समितियों के गठन पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों से मिले सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram