फॉण्ट कनवर्टर NEW

16 अक्टूबर की जगह 14 अक्टूबर को तय हुई झारखंड मंत्रिमंडल बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक अब 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन, रांची में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक अब 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन, रांची में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई।

इस बैठक में राज्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त और बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले विभाग ने 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर कैबिनेट बैठक की तारीख 16 अक्टूबर निर्धारित की थी। हालांकि, सोमवार को जारी संशोधित सूचना में बैठक की तिथि बदलकर 14 अक्टूबर कर दी गई।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन सरकार इस बैठक में जनता से जुड़े कई अहम निर्णय लेने की तैयारी में है, जिनका प्रभाव आगामी महीनों में राज्य की योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों पर देखा जा सकता है। सभी विभागों को बैठक से पूर्व अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट सचिवालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram