फॉण्ट कनवर्टर NEW

धुर्वा डैम से 18 घंटे बाद झारखंड विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव बरामद

धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में डूबे झारखंड विधानसभा के कर्मी बुलंद अख्तर का शव करीब 18 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में डूबे झारखंड विधानसभा के कर्मी बुलंद अख्तर का शव करीब 18 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। NDRF की टीम ने पुलिस की मदद से डैम में खोज अभियान चलाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

परिजनों के अनुसार, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान धुर्वा डैम के पास उनका वाहन और कुछ सामान मिलने की जानकारी पुलिस को मिली।

सूचना मिलने पर धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी, चप्पल व बरसाती को जब्त कर लिया। इसके बाद NDRF की टीम ने डैम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में डैम में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram