फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, चाईबासा में गणतंत्र दिवस पर आयोजन

Chaibasa News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय की ओर से शहर के मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय, चाईबासा में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News:  गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय की ओर से शहर के मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय, चाईबासा में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा संदीप अनुराग टोपनो उपस्थित थे।

इस अवसर पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार सहित अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और 26वां वर्ष चल रहा है, लेकिन झारखंड आंदोलनकारियों को अब तक जितना सम्मान मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए दुख का विषय है। उन्होंने बताया कि विधायक बनने के बाद से ही वे इस मांग को सरकार के समक्ष उचित पटल पर रखते आ रहे हैं और जल्द ही सरकार इस पर संज्ञान लेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आंदोलनकारियों की मांगों पर विचार करते हुए उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि अनुमंडल स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड स्थापना आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के कारण ही आज अलग राज्य मिला और राज्य में नौकरी का अवसर भी प्राप्त हुआ। अगर झारखंड नहीं बनता, तो संभव है कि यह अवसर भी नहीं मिलता।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram