रांची: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नई कमिटी के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। हाईकोर्ट के अधिवक्ता वोटिंग के जरिए नई कमिटी का चुनाव कर रहे हैं। इस बार कुल 16 पदों के लिए चुनाव हो रहा है।
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह है। वर्तमान में ऋतू कुमार एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष और नवीन कुमार महासचिव हैं। दोनों के सामने अपनी-अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है।
96 उम्मीदवार मैदान में
इस बार चुनाव में कुल 96 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, ऋतू कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव ठाकुर, राहुल गुप्ता, धीरज कुमार, प्राण प्रणय, नवीन कुमार सिंह और जयशंकर तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महासचिव पद के लिए नवीन कुमार, विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी के बीच मुकाबला है।
अधिवक्ता इस बार अपने मुद्दों और पिछले चार वर्षों के काम को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं। मतदान के बाद शनिवार को वोटों की गिनती की जाएगी।




