अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बियाड़ा के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने सेल, बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक श्री प्रिय रंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने प्रभारी निदेशक श्री प्रिय रंजन को बोकारो इस्पात संयंत्र के जिम्मेवार पद पर सुशोभित होने की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नव वर्ष 2026 की बधाई दी। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह जद यू झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक चौधरी ने निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन के नेतृत्व में बोकारो इस्पात संयंत्र को एक नए मुकाम पर पहुंचने के प्रति विश्वास जाहिर किया और उम्मीद जतायी कि श्री प्रिय रंजन के कुशल नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट, सेल के प्रगति में उल्लेखनीय,सराहनीय एवं प्रभावी भागीदारी निभाएगा। श्री अशोक चौधरी ने कहा कि श्री प्रिय रंजन जी के सेल में विभिन्न जिम्मेदारी निभाने के लंबे अनुभव का लाभ, बोकारो इस्पात संयंत्र को एवं संयंत्र कर्मियों को अवश्य मिलेगा। श्री अशोक चौधरी ने निदेशक प्रभारी को विरासत में मिली चुनौतियों के समाधान की दिशा में बोकारो इस्पात संयंत्र, संयंत्र कर्मियों तथा बोकारो वासियों के हित को ध्यान में रखते हुए यथासंभव योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता भी प्रकट की।

