रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने B.Sc. नर्सिंग बेसिक और पोस्ट-बेसिक प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। 16 अगस्त 2026 को हुई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
पर्षद ने परीक्षा के चारों सेट की आंसर की जारी की है। उम्मीदवार इसे JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के Download सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।
आज शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की के किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 18 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। आपत्ति के साथ सही उत्तर के समर्थन में जरूरी प्रमाण या दस्तावेज देना होगा।
ई-मेल से ऐसे भेजें आपत्ति
उम्मीदवार अपनी आपत्ति और संबंधित प्रमाण स्कैन करके controller.jceceb@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। ई-मेल में प्रश्न संख्या और प्रश्न पत्र के सेट की जानकारी देना जरूरी है।
JCECEB कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं
उम्मीदवार चाहें तो सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति JCECEB कार्यालय में हाथों-हाथ भी जमा कर सकते हैं। पर्षद ने कहा है कि उम्मीदवार आंसर की को अच्छी तरह जांचने के बाद सभी आपत्तियों की सूची एक साथ जमा करें।
18 अगस्त की शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
कार्यालय का पता:
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची-834010।




