Jamtara News: जामताड़ा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले में कई पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिले के कुल आठ पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए दायित्व सौंपे गए हैं।

 देखें लिस्ट👇

पुलिस इकाइयों को मज़बूत करने पर ज़ोर

सूत्रों के अनुसार, इन ट्रांसफर का मुख्य मकसद पुलिसिंग के कामकाज में तेज़ी लाना और विभिन्न पुलिस इकाइयों को रणनीतिक रूप से मजबूत करना है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से जिले में अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में सुधार देखने को मिलेगा। तबादला किए गए अधिकारियों में कई थाना प्रभारी और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए स्थानों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

Share.
Exit mobile version