फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में पत्नी ने पति हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए SSP से की गुहार

Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र के चण्डीनगर ह्यूम पाइप निवासी छाया भूइयां ने अपने पति स्वर्गीय राहुल भूइयां की हत्या मामले में न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एक लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने अब

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र के चण्डीनगर ह्यूम पाइप निवासी छाया भूइयां ने अपने पति स्वर्गीय राहुल भूइयां की हत्या मामले में न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एक लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है।

आरोप पुलिस पर, मदद हो रही आरोपी के घर बनाने में

छाया भूइयां ने कहा कि 29 अगस्त 2025 को उनके पति की हत्या शुभम शर्मा, सूरज और संतोष नाम के युवकों ने की थी, लेकिन घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि सीतारामडेरा थाना पुलिस आरोपी शुभम शर्मा का घर बनवाने में सहायता कर रही है, जो न्याय प्रक्रिया के खिलाफ है।

पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग और चेतावनी

उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया है कि जब तक सभी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आरोपी के घर के निर्माण को रोक दिया जाए। छाया भूइयां ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे मजबूर होकर अन्य रास्तों का सहारा लेंगी।

उन्होंने एसएसपी से न्याय दिलाने की अपील की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram